{"_id":"629cef28e72cce73cc1a3a63","slug":"deadly-attack-with-a-knife-by-entering-the-house-five-injured-sonbhadra-news-vns657378684","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चपकी गांव में शनिवार की शाम दो समुदायों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। एक विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर चाकू से पांच लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बभनी में भर्ती कराने के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को महुअरिया मोड़ पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद एक विशेष समुदाय के लोग गुट बनाकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद कई मनबढ़ घर में घुसकर चाकू से हमला करने लगे। यह देखकर बीच बचाव करने पहुंचे हिमांशु, सखीचंद जायसवाल, महेंद्र शर्मा और विक्की गुप्ता पर भी हमला कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल विशाल कुमार गुप्ता की तहरीर पर रुस्तम खां, अरशद खां पुत्रगण शाहजहां खां, सलमान खान, सलीम खां पुत्रगण सफी अहमद निवासी बचरा व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि इनके पास से मेड इन यूएसए का चाकू भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का चालान करने की कार्रवाई की जा रही है।