फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deadly attack on a person on Sinduria Marg

सिन्दुरिया मार्ग पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला

Thu, 17 Mar 2022 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a person on Sinduria Marg
सिंदूरिया-चोपन मार्ग पर एक अस्पताल के पास बुधवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह हमला उस समय हुआ जब व्यक्ति बाइक से राबर्ट्सगंज से काम करके अपने घर टापू जा रहा था। रास्ते मेें बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। युवक को अधमरा करने के बाद हमलावर फरार हो गए। सीएचसी चोपन से घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात 12 बजे चोपन सिंदुरिया मार्ग पर स्थित हॉस्पिटल के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार टापू निवासी कैलाश पटेल पुत्र वीर पटेल सोनभद्र को रोक कर विवाद करने लगे। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाकर कुछ दूर ले जाकर चाकू से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद घायल को छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी व चोपन पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed