फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body

भाई-बहन का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Tue, 04 Aug 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
dead body
घोरावल। जिला अस्पताल में दूसरे दिन मंगलवार को सुधा और उसके भाई शनि के शव का पोस्टमार्टम हुआ। परिजन शवों को लेकर घर पहुंचे तो लोग बिलख उठे। गांव के रमसिया नाले के किनारे शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि रक्षाबंधन के दिन सोमवार को पुरना निवासी सुधा (10) पुत्री गोविंद अपने छोटे भाई शनि (7) के साथ गांव में ही अपने चाचा के घर चचेरे भाइयों को राखी बांधने के लिए निकली थी। नहर पार करने के दौरान दोनों बच्चे पानी में बह गए। काफी देर घर न लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की तो सुधा का शव धोवा पंप कैनाल से करीब 50 मीटर दूर मिला। वहीं देर शाम करीब सात बजे शनि का शव डेढ़ किलोमीटर दूर महोखर में नहर में मिला। एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय, एसएचओ बृजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। पूर्व ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह ने बताया कि पुरना निवासी गोविंद कोल को एक पुत्री व दो पुत्र थे। दूसरे नंबर की पुत्री सुधा व तीसरे नंबर का पुत्र शनि की मौत के बाद उसका सबसे बड़ा पुत्र दीपक अब घर का एकमात्र चिराग बचा है। अपने कलेजे के टुकड़ों के चेहरों को देखकर मां का कलेजा फट पड़ा और रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत के बाद से दादा, दादी, चाचा, चाची समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed