फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth found, suspected of murder

युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 09 Mar 2022 07:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found, suspected of murder
विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव निवासी मनीष कुमार (30) पुत्र रामध्यान मिश्रा का शव रेणुकूट में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिला। रेणुकूट चौकी पुलिस ने बीते रविवार को शाम चार बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर शव बरामद कर उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था। बुधवार को इस संबंध में सोशल मीडिया पर लावारिस शव की खबर सुनकर परिजन जब रेणुकूट पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। मृतक की बाइक रेणुकूट रेलवे स्टेशन के पास मुख्य सड़क से बरामद हुई। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता रामध्यान ने बताया कि मृतक उनके तीन पुत्रों में सबसे छोटा था जो शनिवार को हीराचक गांव से अपने ससुराल जयंत के लिए निकला था। उन्होंने हत्या कर शव को फेंक दिए जाने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed