फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body of youth found in canal

Sonebhadra News: नहर में मिला युवक का शव

Wed, 26 Jul 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
dead body of youth found in canal
चुर्क। सदर कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के पास मंगलवार की सुबह शाहगंज राजवाहा नहर में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी सुभाष बियार (35) पुत्र रामा बियार सोमवार की सुबह चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिल्थरी गांव स्थित अपने दूसरे घर पर जाने के लिए निकला था। देर शाम होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सुभाष का कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह कूरा गांव के पास शाहगंज रजवाहा नहर में उसकी लाश मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। नहर से शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता रामा ने बेटे की मौत को स्वाभाविक होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि सुभाष अपने दूसरे गांव पाली से सिल्थरी के लिए निकला था। फिर वह नहर में कैसे पहुंचा। पुलिस भी कारणों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed