फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth found hanging from tree in suspicious condition

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव हा

Thu, 12 May 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from tree in suspicious condition
हाथीनाला के साऊडीह के जंगल में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव उसके घर से ढाई सौ मीटर दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। पेड़ में साड़ी के फंदे से युवक लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने साऊडीह के जंगल में पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख शोर मचाया। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। हाथीनाला थाना प्रभारी रवींद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आशुतोष यादव (22) पुत्र स्व. सुरेश यादव के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक बरात में शामिल होने झारखंड गया था। वहां से लौटकर आया और बृहस्पतिवार की भोर में घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर जंगल में पेड़ में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed