फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found on rail track

बरात गए युवक का रेल ट्रैक पर मिला शव

Mon, 23 May 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found on rail track
मध्यप्रदेश के जयंत से शक्तिनगर के आंबेडकर नगर क्षेत्र में बरात में आए युवक का शव सोमवार सुबह रेल ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

सुबह आंबेडकर नगर पुनर्वास क्षेत्र के बगल से गुजरे कोयला प्रोजेक्ट के रेल पथ पर दो टुकड़ों में शव मिलने की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में मृतक की पहचान मप्र के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला निवासी राहुल सिंह (24) के रूप में हुई। राहुल रविवार की शाम बरात के लिए निकला था। वह आइसक्रीम बनाने व बेचने का कार्य करता था। शाम को साथियों के बुलावे पर आंबेडकर नगर आया था। इस दौरान वह रहवासी क्षेत्र से दूर रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा इसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल सुबह जब देर तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि शक्तिनगर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहचान किया तो सबके होश उड़ गए। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि घटना से जुड़े पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed