फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging on Mahua tree

महुआ के पेड़ से युवक का लटकता मिला शव

Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging on Mahua tree
रम्पाकुर गांव में रविवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

रम्पाकुर गांव निवासी रामकेश गोंड का पुत्र मेवालाल (18) शनिवार को रात में घर पर परिवार वालों के साथ खाना खाकर सोने चला गया। पड़ोस के लोग सुबह जब घर से बाहर जंगल की ओर नाले के तरफ शौच करने के लिए गये तब महुआ के पेड़ से लटकते हुए शव को देखकर सन्न रह गए। जब नजदीक जाकर देखा तो पड़ोस के लड़के मेवालाल का शव था। मृतक के घरवाले भी वहां पहुंच गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान रामकुंवर को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। युवक ने फांसी लगाकर जान क्यों दी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed