फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 06 Jun 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree
ग्राम पंचायत सेंदूर के धरतीडांड टोला में संदिग्ध हाल में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पास करम के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धरतीडांड टोला निवासी जीतन सिंह गोंड (37) रविवार की रात घर में अकेला था। पत्नी पांच बच्चों को लेकर मायके गई थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी निमंत्रण में शामिल होने गए थे। देर रात लौटने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। पिता दिल्लू राम के मुताबिक सुबह उनकी नींद खुली तो करम के पेड़ पर नायलान की रस्सी के सहारे जीतन सिंह का शव लटक रहा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्यारे मोहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। एसओ भैया एसपी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed