फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 23 May 2022 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree
जामपानी ग्राम पंचायत में सोमवार को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी ग्राम पंचायत निवासी हरदेव का पुत्र सुनील रविवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सो गया था। सुबह घर वालों की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं दिखा। सुबह की सैर पर जाने की बात समझ परिजन अपने काम में लग गए। काफी देर बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उनकी चिंता बढ़ गई। इस बीच घर से कुछ दूरी पर महुआ के पेड़ पर गमछे के सहारे सुनील का शव लटकने की सूचना पाकर परिजन सन्न रह गए। आनन फानन घर वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि घर वाले घटना के बारे में कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। फिलहाल मां पार्वती की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed