फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging from tree in suspicious condition

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 16 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree in suspicious condition
अरझट गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में एक युवक का शव पलाश के पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलने पर सीओ दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक बभनी और सब इंस्पेक्टर ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने विमलेश कुमार (20) पुत्र सुंदर लाल निवासी अरझट का शव उसके घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर पलाश के पेड़ से लटकता देखा। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक के पिता ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने मेरे बेटे को जाने से मारने की धमकी दी थी। धमकी के कारण हो सकता है उसने खुदकुशी कर ली है। उधर घटना की जानकारी होते ही सीओ दुद्धी आशीष मिश्रा, बभनी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर मेराज खां मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed