फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging from tree in suspect hall

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव 16-23-36

Sat, 19 Sep 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree in suspect hall
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के रुदौली गांव के समीप टक्कना पानी जंगल में घर से लापता संजय गौड़ (25) का शव मिला। शुक्रवार को संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के कूकुर बंधी के समीप रहने वाले संजय गौड़ मंगलवार को घर से कहीं जाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरूवार को संजय अपने ससुराल रूदौली के पास पहुंच गया। शुक्रवार को ससुराल से एक किलोमीटर दूर ददर खुरवा टोला के टक्कना पानी के जंगल में तेंदू के पेड से लूंगी के सहारे उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव के बारे में रूदौली समेत आसपास के गांवों के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त संजय के रूप में की। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चोपन नवीन कुमार तिवारी ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृत युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था, इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed