फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body of the driver was found hanging in the superintendent's residence

सीएचसी चोपन के अधीक्षक के चालक का लटकता मिला शव

Mon, 14 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
dead body of the driver was found hanging in the superintendent's residence
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के अधीक्षक आवास स्थित एक कमरे में सोमवार की शाम प्राइवेट चालक का शव फंदे से लटकता मिला। कमरा अंदर से बंद होने के कारण इसे पुलिस खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक राघवेंद्र नारायण सिंह का आवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित आवासीय परिसर में ही मौजूद है। बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर का रहने वाला कपिल (30) पिछले कई वर्ष से सीएचसी में वाहन चला रहा था। रविवार की दोपहर बाद वह अपने कमरे में आराम करने की बात कह कर गया तो उसके बाद वापस नहीं आया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ कर्मचारी उसके कमरे की तरफ गए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की के दराज से झांककर देखा तो पंखे में लगे फंदे से उसका शव लटक रहा था। जानकारी मिलने पर कुछ देर में पुलिस पहुंच गई। कपिल ने आत्महत्या क्यों की यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed