फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of the boy drowned in the canal was found after 16 hours

नहर में डूबे किशोर का 16 घंटे बाद मिला शव

Mon, 28 Feb 2022 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of the boy drowned in the canal was found after 16 hours
सदर कोतवाली क्षेत्र के मरकरी गांव में रविवार को डूबे किशोर का शव दूसरे दिन सोमवार की सुबह नहर में मिला। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब चार बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के मरकरी गांव निवासी राकेश कुमार मौर्या का बेटा आकाश मौर्य (11) घाघर मुख्य नहर के पास से गुजर रहा था। उसी समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच कर बालक की खोजबीन करने में जुट गए लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने धंधरौल बांध से जुड़े लोगों से वार्ता कर पानी बंद कराया। रात भर परिवार के लोग बच्चे की तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं चला। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे नहर में आकाश का शव मिला। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed