फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of old woman found in suspicious hall

जंगल में संदिग्ध हाल में मिला वृद्ध महिला का शव

Wed, 28 Oct 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman found in suspicious hall
ओबरा। थाना क्षेत्र के रेणुका पार स्थित कनहरा ग्राम सभा निवासी 65 वर्षीय महिला का शव गांव के पास स्थित जंगल में मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को देर रात ओबरा पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार को एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मृतका के पुत्र राम नगीना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी मां बटुआ देवी बीते 23 अक्तूबर को कनहरा ग्राम सभा के टोला बाड़ी में अपने दामाद राम प्रसाद जायसवाल के यहां दुर्गा पूजा देखने गयी हुई थीं। इसके बाद 27 अक्टूबर की रात ग्रामीणों से सूचना मिली कि ठाकुर मोड़ के पास स्थित जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो वह शव उनकी मां बटुआ देवी की थी। उन्होंने तहरीर में बताया है कि अपने रिश्तेदार राम प्रसाद से जानकारी करने पर बताया गया कि उनके यहां से बीते 24 अक्तूबर को ही शाम लगभग चार बजे ही बटुआ देवी अपने घर कनहरा के लिए चली गयी थीं। घटना स्थल पर पड़े पत्थरों व जमीन पर भी खून के निशान देख उन्होंने मां की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर ओबरा पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि पत्थर से कुचल कर महिला की हत्या करने किए जाने की आशंका है। इस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह व उप जिलाधिकारी ओबरा प्रकाश चंद ने घटना स्थल का मुआयना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को महिला की मौत कैसे हुई इसका जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पीएम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed