फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of married woman found hanging, case against four including husband

Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत चार पर केस

Tue, 13 Feb 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, case against four including husband
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पति, सास समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बराक गांव निवासी शमशेर पटेल की शादी पिछले साल 27 जनवरी को कविता 26 के साथ हुई थी। गत माह परिजनों ने शादी की सालगिरह को धूमधाम से मनाया गया था। मंगलवार की दोपहर कविता का शव उसके घर में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ ददन प्रसाद, शाहगंज थानाध्यक्ष के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समशेर, सास, ननद और बुआ के विरुद्ध घरेलू उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना के साथ ही दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। सीओ ददन प्रसाद ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed