सोनभद्र: 15 दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, चरवाहों ने देखा तो मचाया शोर, क्षेत्र में सनसनी फैली
सोनभद्र के भिसुर गांव के जंगल में रविवार को 15 दिन से लापता युवती का शव मिला। चरवाहों ने शव को देखा तो शोर मचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में घने जंगल के बीच रविवार को एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पखवारे भर से युवती अपने घर से लापता थी। उधर घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई।
पुलिस ने बताया कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़िसेमर गांव निवासी 22 वर्षीय मृतक मानती के भाई ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी बहन का शव रविवार की सुबह भिसुर गांव के जंगल में मिला है। उसकी बहन बचपन से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बीते 15 दिनों से वह गायब थी। उसकी तलाश परिवार के लोग कर रहे थे।
घर से युवती जिस पोशाक में निकली थी उसी पोशाक में मृतवस्था मिली है। युवती को पहले से मिर्गी की बीमारी भी थी। अमवार चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार सोनकर ने बताया कि सुबह चरवाहों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। कहा कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
मधुमक्खियों के हमले में कांस्टेबल जख्मी
घोरावल कोतवाली में रविवार को मधुमक्खियों के हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में कार्यरत कांस्टेबल अशोक यादव रविवार सुबह नहाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान परिसर में लगे छत्ते में से निकलकर मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया और शरीर में कई जगहों पर डंक मार दिया,जिससे वह अचेत हो गए।
कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह बचाया और घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।डॉक्टर ने उनकी हालत में सुधार बताया। संवाद।