फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of Divyang missing for two days found in well

Sonebhadra News: दो दिन से लापता दिव्यांग का कुंए में मिला शव

Thu, 27 Jul 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Divyang missing for two days found in well
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली अन्तर्गत मधुपुर कस्बा में दो दिन से लापता दिव्यांग का बृहस्पतिवार की सुबह कुएं में शव मिला। दिव्यांग के कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है। शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मधुपुर कस्बे के बाईपास रोड निवासी सुनील उर्फ सोनी (36) पुत्र घुरभारी मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पर पता नहीं चला। इसी बीच बृहस्पतिवार को घरवालों ने संदेह बस कुएं में टार्च जला देखा तो वे दंग रह गए। एक पैर से दिव्यांग सुनील का शव कुएं में पड़ा था। सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे नवागत सुकृत चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने घटना की जानकारी ली। टीम ने लालटेन जला कर कुएं के अंदर ऑक्सीजन की उपलब्धता जांचने की कोशिश किया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह से शव को बाहर निकाला गया। मृतक को एक पांच साल का पुत्र है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed