{"_id":"659edd96b99b89dd9608fbcc","slug":"dead-body-of-an-old-man-found-in-the-garden-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-8125-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बेटी के लिए लड़का देखने निकले वृद्ध का बाग में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बेटी के लिए लड़का देखने निकले वृद्ध का बाग में मिला शव
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घोरिया गांव स्थित सागौन के बाग में मंगलवार की शाम वृद्ध का शव मिला। वह बेटी की शादी के लिए लड़का देखने घर से निकले थे। परिजनों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिर्जापुर के राजगढ़ गांव निवासी दशरथ मौर्य (65) मंगलवार को सात जनवरी को घर से निकले थे। पत्नी रुपवंती देवी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए वह लड़का देखने मड़िहान, घोरावल की ओर गए थे। मंगलवार की शाम घोरिया गांव के पास शव मिलने की जानकारी हुई।
परिजनों के मुताबिक शव की स्थिति से ठंड लगने के कारण मौत की आशंका है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।