फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man missing for four days was found

चार दिनों से लापता युवक का बंधे में उतराया मिला शव

Sun, 27 Feb 2022 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing for four days was found
आरंगपानी गांव स्थित बंधी में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमृतपाल (45) के रूप में हुई है। वह चार दिन से लापता था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरंगपानी निवासी अमृतलाल (45) पुत्र राजनारायण चार दिन से लापता थे। रविवार को उनका शव गांव के एक बंधी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक अमृतलाल 23 फरवरी रात आठ बजे से ही लापता थे। गांव में बंधी के दूसरी तरफ स्थित ससुराल में अपने साले जयश्री को नाव से छोड़ने गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। मृतक के भाई अर्जुन और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिले। म्योरपुर थाने को 25 फरवरी को परिवार के लोगों ने लापता होने की सूचना दी। रविवार की सुबह अर्जुन बंधी की ओर गया तो शव उतराया हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि अमृतलाल किसी तरह फिसल कर गहरे पानी में समा गया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed