{"_id":"64c2b5a92810cab7e50f98c2","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-forest-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-1509-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जंगल में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जंगल में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोडहर में बुधवार की रात एक युवक का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ में फंदे के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव निवासी श्यामनारायण 25 पुत्र देवेन्द्र प्रसाद लंबे समय से अपने परिवार के साथ बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर में किराए के मकान में रहता था। कुछ माह पूर्व वो काम के लिए बाहर गया था। जो शनिवार को डोडहर लौटा था। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर वो घर से चला गया। परिजनों ने देर शाम तक उसकी काफी खोजबीन किए, मगर उसका कहीं पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार को मृतक की मां फूलकुमारी ने बीजपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि श्याम नारायण बुधवार की सुबह घर से निकला है, जो घर पर नहीं लौटा। जब पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर ट्रैस किया तो लोकेशन जंगल में मिली। जिसके बाद परिजनों के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां श्यामनारायण का शव चिलबिल के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है।