{"_id":"629f41fbabafb86f3617c29a","slug":"dead-body-of-a-young-man-drowned-in-son-river-was-found-after-17-hours-sonbhadra-news-vns6575750150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोन नदी मे डूबे युवक का 17 घंटे बाद उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोन नदी मे डूबे युवक का 17 घंटे बाद उतराया मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के चांचीकला-रानीडीह के पास नाव पलटने से सोन नदी में डूबे रमेश प्रसाद का शव दूसरे दिन मंगलवार को नदी में उतराया मिला। करीब 17 घंटे बाद मिले शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।
सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे करीब 20 की संख्या में लोग सोन नदी में नाव पर सवार होकर रानीडीह जा रहे थे। नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही ग्रामीण व नाविकों के प्रयास से नाव पर सवार 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था लेकिन रमेश प्रसाद (37) पुत्र ठेघू का पता नहीं चला। सोमवार की देर शाम तक रमेश की तलाश होती रही मगर सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह करीब 9.30 बजे सोन नदी में युवक का शव उतराया मिला। कोन पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले पुल निर्माण कर रही कंपनी का एक हाइड्रा सोन नदी में डूब चुका है जिसका आज तक सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि नदी में डूबे युवक रमेश प्रसाद निवासी घोरावल का शव मिल गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।