{"_id":"614827208ebc3e9d655edf44","slug":"dead-body-found-of-man-with-blooded-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, नहीं हो पा रही शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, नहीं हो पा रही शिनाख्त
Mon, 20 Sep 2021 12:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:23 PM IST
सार
सोनभद्र जिल के सदर कोतवाली क्षेत्र में युवक की लाश मिली है। शरीर पर चोट कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उरमौरा गांव में स्थित एक महाविद्यालय के पास लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर गई। शोर मचाते हुए लोग शव के पास गए और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
पूरा शरीर खून से लथपथ था। कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। परिजनों के आने और शव के पोस्टमार्टम के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन