फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body found hanging from a confectioner's tree missing for two days

दो दिन से लापता हलवाई का पेड़ से लटकता मिला शव

Tue, 06 Jul 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from a confectioner's tree missing for two days
रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव से दो दिनों से लापता हलवाई का मंगलवार को डोंगरा गांव की पहाड़ी पर शव मिला। गमछे के सहारे पेड़ से शव लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चौखड़ा गांव निवासी कल्लू हलवाई (55) जलेबी बनाकर गांव-गांव बेचता था। रविवार को परिवार में किसी बात पर विवाद होने के बाद वह अचानक कहीं चला गया। इसके बाद से ही उसका पता नहीं था। परिवार वाले खोजबीन कर रहे थे। इस बीच मंगलवार को डोंगरा गांव स्थित पहाड़ी पर पेड़ से लटकता शव मिलने की सूचना से परिजन सन्न रह गए। पहाड़ी पर एक पेड़ से गमछे के सहारे कल्लू का शव लटक रहा था। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। रायपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। कल्लू को दो पुत्र और एक पुत्री है। रायपुर एसओ विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

लापता वृद्ध की पेड़ से लटकती लाश मिली
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव में वृद्ध की पेड़ से लटकती लाश मिली। मृतक की पहचान पड़ोसी गांव करचा निवासी मानिक चंद (60) के रुप में हुई। ग्राम प्रधान बर्फीलाल ने बताया कि वृद्ध तीन दिनों से लापता था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed