{"_id":"65ce4a46a144042b1d076574","slug":"dcf-agrees-to-open-lawn-petrol-pump-and-gas-agency-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109527-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: डीसीएफ से लॉन, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी खोलने पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: डीसीएफ से लॉन, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी खोलने पर सहमति
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय डीसीएफ काॅलोनी में बृहस्पतिवार को सहकारिता वार्षिक सामान्य निकाय (आम सभा) की बैठक की गई। वार्षिक अधिवेशन में संस्था के प्रतिनिधियों के मांग के मांग पर डीसीएफ में वैवाहिक लान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी स्थापित करने पर सहमति बनी। डीसीएफ की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रस्ताव पास हुआ।
क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष आशीष तिवारी एवं डीसीएफ अध्यक्ष रईसा बेगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी वर्ष के लिए बजट पर चर्चा हुई। लेखा परीक्षा प्रतिवेदन पत्र, वर्किंग स्टेटमेंट, आगामी सहकारी वर्ग के लिए समिति का अधिकतम दायित्व सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड ने कहा कि डीसीएफ संस्था की ओर से कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
सबसे पहले प्राथमिकता डीसीएफ की भूमि की सीमांकन कराकर बाउंड्रीवाल, वैवाहिक लॉन सहित अन्य सभी बिंदुओं को राज्यमंत्री संजीव गोंड व डीएम से मिलकर अवगत कराते हुए निस्तारण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने कहा कि डीसीएफ एवं क्रय विक्रय समिति स्थानीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण संस्था है। सभी को एक साथ मिलकर संस्था को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। मौके पर सूर्यमणि यादव, मुजीब अहमद, रामलोचन तिवारी, अविनाश यादव, परमेश्वर यादव, डायरेक्टर धीरज आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे