{"_id":"62279c2f6f4eec6b411a042a","slug":"days-spent-in-rest-time-spent-among-loved-ones-sonbhadra-news-vns6423123148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराम में बीता दिन, अपनों के बीच गुजारा वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आराम में बीता दिन, अपनों के बीच गुजारा वक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। करीब दो माह से छिड़ा चुनावी घमासान सातवें चरण के मतदान के साथ शांत हो गया है। मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन-रात एक करने वाले प्रत्याशी भी अब थोड़े सुकून में हैं। उनकी दिनचर्या भी बदल गई है। चुनावी व्यस्तता के कारण परिवार को भी समय न दे पाने वाले प्रत्याशियों ने मंगलवार का पूरा दिन अपनों के बीच बिताया। न जनसंपर्क पर जाने की चिंता थी और न ही रैली-सभा के प्रबंधन की फिक्र। लिहाजा वह इत्मीनान से सोए। पूरी नींद लेने के बाद उठे तो परिवार के सदस्यों के बीच बैठे। उनका हाल जाना। बच्चों को दुलारा, बड़ों की सेवा की। इससे खाली होने के बाद वह समर्थकों के बीच पहुंचे। क्षेत्र भ्रमण की बजाय कार्यालय या घर के बाहर ही आंगन में बैठकर बूथों की समीक्षा और मतगणना की रणनीति बनाने में जुटे रहे। इस दौरान उनके चेहरे से चिंता गायब थी। नतीजों को भगवान के भरोसे छोड़कर वह पिछले दिनों छूटे कार्यों को निपटाने में जुटे नजर आए।
बच्चों को दुलारा, परिवार के साथ समय बिताया
राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे मंगलवार को देर से उठे। इसके बाद बेटे अयांश को दुलारा। महीने भर बाद बच्चे के साथ खेलकर उनकी सारी चिंताएं काफूर होती दिखीं। कुछ देर पत्नी के साथ बैठे। अपने व्यस्त दिनों के दौरान हुई बातों को सुना और साझा किया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए। उनके साथ बूथों के आंकड़े देखे और उसके अनुसार जीत-हार की समीक्षा करते रहे। यहीं से बसपा प्रत्याशी अविनाश शुक्ला भी मतदान समाप्ति के बाद रात में चैन से सोए। सुबह थोड़ी देर से नींद खुली। स्नान और पूजा-पाठ के बाद अपने भतीजे को प्यार किया। कुछ देर उसके साथ मस्ती के बाद वह घर पर समर्थकों के बीच पहुंचे। चुनाव में दमदार उपस्थिति के लिए कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया और हार-जीत की चिंता न करने की सलाह दी। कहा कि हम मजबूती से लड़े हैं तो परिणाम भी अच्छा ही होगा। दुद्धी से भाजपा प्रत्याशी रामदुलार गोंड की नींद भोर में ही खुल गई। अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए समर्थकों से हाल जानते रहे। दोपहर तक मिलने का सिलसिला बना रहा। इसके बाद वह नहाने गए। स्नान के बाद फिर समर्थकों के बीच चले गए।
भरपूर आराम, फिर योग प्राणायाम
घोरावल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्य मंगलवार को पूरे दिन भगवास स्थित अपने आवास पर रहे। भरपूर आराम किया। फिर उठकर कुछ देर योग-प्राणायाम किया। इसके बाद आवास पर ही आए समर्थकों से मिलते रहे। उनसे बूथों पर मिले वोटों की स्थिति की जानकारी ली। बताया कि योग-प्राणायाम उनकी दिनचर्या का हिस्सा था लेकिन चुनावी व्यस्तता के कारण करीब दो माह से इससे दूर रहा। यहीं से सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे देर रात तक समर्थकों से क्षेत्र की रिपोर्ट लेते रहे। मंगलवार को क्षेत्र में कहीं नहीं गए। भोर में उठकर योग किया। घर में पूजा-पाठ के बाद आराम के मूड में रहे। दोपहर में घर पर आ रहे समर्थकों से मिलकर क्षेत्र में मिले समर्थन की रिपोर्ट लेते रहे।
विज्ञापन
मैहर गए संजीव तो कमलेश ने विंध्याचल में टेका मत्था
मतदान समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित होने से पहले प्रत्याशी देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने में भी जुट गए हैं। ओबरा से भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह गोंड मंगलवार की सुबह ही उठकर परिवार के साथ मां शारदा का आशीर्वाद लेने मैहर चले गए। दोपहर में समर्थक घर पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। मोबाइल पर भी संपर्क न होने से वह लौट गए। वहीं राबर्ट्सगंज सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कमलेश ओझा दोपहर में घर से जिला कार्यालय पहुंचे। यहां अध्यक्ष फरीद अहमद सहित अन्य नेताओं से चुनाव के नतीजों पर चर्चा के बाद मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने मिर्जापुर रवाना हो गए। कई अन्य प्रत्याशियों ने भी मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
समर्थकों के साथ बैठकर बनाई मतगणना की रणनीति
राबर्ट्सगंज से सपा के प्रत्याशी अविनाश कुशवाहा पूरे दिन मतगणना की रणनीति बनाने में जुटे रहे। गांव-गांव से पहुंच रहे समर्थकों से बूथवार आंकड़े लेने के बाद उसके आधार पर खुद को मिलने वाले वोटों का आंकलन किया। फिर जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय सहित अन्य नेताओं के साथ बैठकर मतगणना दिवस की तैयारियों पर चर्चा की। मतगणना स्थल के बाहर काफी देर तक वह पार्टी नेताओं के साथ बैठे रहे। वहीं ओबरा से प्रत्याशी अरविंद उर्फ सुनील कुमार मंगलवार को देर से सोकर उठे। स्नान और भोजन के बाद परिवार के बीच बैठे तभी अचानक से मुख्यालय से बुलावा आने पर वहां रवाना हो गए। दुद्धी से सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड भी अपने विधानसभा चुनाव कार्यालय में कुछ देर बैठे। इसके बाद समर्थकों से मिलते हुए जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।