फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Daylight robbery in Ghoraval, police caught the miscreants in 24 hours

Sonebhadra News: घोरावल में दिनदहाड़े लूट, 24 घंटे में पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

Sun, 30 Apr 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Daylight robbery in Ghoraval, police caught the miscreants in 24 hours
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में बेटी की शादी के लिए पैसा निकालकर लौटते समय अधेड़ से बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों को दबोच लिया। लूट के करीब 80 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एक फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।मप्र के सिंगरौली जिले के गढ़वा फुटहड़वां गांव निवासी रामदवन प्रसाद की कुछ दिनों बाद बेटी की शादी होनी है। पैसे के इंतजाम के लिए वह 27 अप्रैल को घोरावल के शिवद्वार में स्थित अपनी ससुराल आया था। शनिवार को इंडियन बैंक की शिवद्वार शाखा से 99 हजार रुपये निकालने के बाद अपने ससुराल पैदल ही लौट रहा था। इसी दौरान शिवद्वार मंदिर से पहले दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोका और रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेरेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस ने सिरसाई नहर पुलिया के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी अजीत कुमार के पास से लूट के 32 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक, 12 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसके अलावा करमा के भरकवाह गांव निवासी राहुल के पास से 23 हजार, राजेंद्र के पास से 26500 रुपये बरामद हुए। एक आरोपी खुटहां निवासी बुद्धिराम फरार है। फरार आरोपी पर साल 2015 में भी लूट संबंधित एक मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, निरीक्षक अपराध मनोज कुमार, चौकी प्रभारी शिवद्वार, हेड कांस्टेबल योगेश यादव, नियाज अली, प्रमोद यादव, हरिनारायण यादव, नागेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed