फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dayaram president, Atul became the general secretary

दयाराम अध्यक्ष, अतुल बने महामंत्री

Fri, 25 Nov 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 25 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Dayaram president, Atul became the general secretary
बार चुनाव में चीते हुए प्रत्याशी
राबर्ट्सगंज कचहरी में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वर्ष 2016-17 का चुनाव शुक्रवार को हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष दयाराम यादव और महामंत्री अतुल प्रताप सिंह बने। इसकी आधिकारिक घोषणा एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष बंकटेश्वर भारती ने की।
विज्ञापन



सहायक चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष दयाराम यादव, महामंत्री अतुल प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर संजय सिंह कुशवाहा और सलीम कुरैशी, उपाध्यक्ष 10 साल से नीचे परमानंद और महेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन विरेंद्र कुमार राव, संयुक्त सचिव प्रकाशन प्रदीप नारायण सिंह और संयुक्त सचिव पुस्तकालय महेंद्र प्रसाद को निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन



इसी प्रकार से कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ राजेश कुमार सिंह, रामजनम सिंह, हीरालाल पटेल, श्रीनाथ सिंह, विश्राम सिंह और सत्य प्रकाश कुशवाहा। कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ कपिल कुमार पटेल, कुमारी गिरजा सिंह, प्रदीप गोड़, वीपी सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह और अमरनाथ चौरसिया भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुधाकर मिश्र ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीवन सिंह, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बंकटेश्वर भारती, एल्डर कमेटी सदस्य रणजीत सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश सिंह और महामंत्री प्रतिमा मिश्रा की मौजूदगी में हुए निर्विरोध चुनाव के बाद पदाधिकारियों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई है। कहा कि अधिवक्ता दिवस पर शपथग्रहण की कोशिश होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed