फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dark clouds in the sky dominated

आसमान में छाए रहे काले बादल

Fri, 02 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 02 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dark clouds in the sky dominated
आसमान में बादलों ने दूसरे दिन भी डेरा जमाए रखा। इससे सूर्यदेव का दर्शन नहीं हो सका। शुक्रवार को बारिश तो थमी रही, लेकिन कीचड़ सनी सड़कों पर आवागमन में फजीहत होती रही।
विज्ञापन


इसके चलते वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोगों को जहां तहां जाम की स्थितियों का सामना करना पड़ा। शाम होते ही हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही।

 नए साल की नई सुबह के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार की आधी रात के बाद तक बना रहा। शुक्रवार की सुबह बारिश तो थम गई लेकिन आसमनान में बादल डेरा डाले रहे।
विज्ञापन


इसके चलते पूरे दिन लोग धूप के लिए तरसते दिखे। हाड़ कंपाती ठंड लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दी। राबर्ट्सगंज, अनपरा, चोपन, ओबरा, शक्तिनगर, बीजपुर, रामगढ़, ककरी, मधुपुर, घोरावल, शाहगंज, डाला, बभनी, म्योरपुर, विंढमगंज, कोन सभी जगहों पर ठंड का सितम लोगों को झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सड़कों पर जमा कीचड़ आवागमन में फजीहत का सबब बना रहा। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार को पूरे दिन रह-रहकर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed