{"_id":"5f9308898ebc3e9bfe29daf0","slug":"dangue-sonbhadra-news-vns5545473144","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की रिकार्ड में डेंगू के नहीं है मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की रिकार्ड में डेंगू के नहीं है मरीज
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के साथ ही डेंगू के भी पांव पसारने के संकेत मिलने लगे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में डेंगू के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। बावजूद इसके डेंगू मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होता है। इसे टाइगर मच्छर के नाम से भी जाना जाता है। यह मच्छर शहर की आबादी वाले मकानों में पाए जाते हैं। यह गंदी नालियों में नहीं रहता है। यह मच्छर घरों में साफ पानी में अंडे देते हैं। उसी में जन्म लेता है। डेंगू मच्छर रात में नहीं दिन मेें काटते हैं। सूरज उगने के दो घंटे बाद या शाम को सूर्यास्त होने से दो घंटे पहले काटते हैं।
उधर, पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में डेंगू के मरीज पाए जाने की खबर मिलने के बाद यहां का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों को भर्ती कर उपचार करने का इंतेजाम किया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने जिले में संचालित सभी निजी क्लिनिकों और पैथालाजी सेंटरों को डेंगू मरीज के मिलने की पुष्टि होने पर तत्काल सूचना देने को कहां है। ऐसा न करने पर लाइंसेंस निरस्तरीकण की कार्रवाई की जाएगी।