{"_id":"49f52608973e5839e5f2b12395ee32ec","slug":"dance-qawwali-and-the-sputter-of-birha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य, कव्वाली और बिरहा की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य, कव्वाली और बिरहा की रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जांचल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूरी रात भक्ति से सरोबार गीत-संगीत की सरिता बहती रही। कहीं नृत्य, कहीं कव्वाली तो कहीं बिरहा मुकाबला धूम मचाए रहा। आधी रात नंदलाला के जन्म के समय चप्पा-चप्पा कन्हैया की जय.., नंदलाल की जाय.., राधा के श्याम की जय.. के घोष से गूंज उठा।
अनपरा थाने में सीओ पिपरी सितांशु यादव, एसओ शोभनाथ यादव ने नंदलाला के जन्म के समय पूजन-अर्चन की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान वाराणसी और गाजीपुर से आए बिरहा कलाकारों ने राधा-कृष्ण प्रेम, गोपियों संग ठिठोली आदि से भावविभोर कर दिया। इसी तरह रेणुसागर, परासी में पूजा पंडालों में सजी झांकी मनमोहक रही।
शक्तिनगर : स्थानीय थाने में एनटीपीसी के ईडी अनुत्तम चौधुरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ किया। वाराणसी से आए कलाकारों ने गणपति वंदना, कजरी, राधा-कृष्ण के प्रेम को प्रदर्शित करती कव्वाली की प्रस्तुति की। एसओ जगदीश यादव ने पूजन-अर्चन की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
बीजपुर : थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन के साथ ही आकर्षण झांकी भक्ति से सरोबर किए रही। भोलानाथ पांडेय ने एसओ अंजनी मिश्रा से पूजन-अर्चन की प्रक्रिया पूरी कराई।
बीना : बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में आकर्षक झांकी देखते ही बनी। राधा-कृष्ण का अलौकिक स्वरूप जहां भक्तों का लुभाता रहा, वहीं पूरी रात भक्ति गीत-संगीत में परिसर डूबा रहा।