{"_id":"61dc74d916e3fd124b49d387","slug":"dada-chauraha-bakrihwa-won-the-state-volleyball-title-sonbhadra-news-vns632868789","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा चौराहा बकरिहवा ने जीता राज्य वॉलीबाल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा चौराहा बकरिहवा ने जीता राज्य वॉलीबाल खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बकरिहवा के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय 18वीं अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दादा चौराहा बकरिहवा ने लीलाडेवा को 3-1 सेट से जीत लिया। दो दिनों से चल रहे मुकाबले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया।
लीग और क्वाटर फाइनल के मुकाबले में चुनार के दादा चौराहा बकरिहवा, जेएमडी दिल्ली और लीलाडेवा सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए। बेस्ट ऑफ थ्री सेमीफाइनल का पहला मुकाबला दादा चौराहा बकरिहवा और चुनार के बीच खेला गया। इसमें दादा चौराहा बकरिहवा ने चुनार को 25-11, 25-14 से हराया। दूसरे मुकाबले में लीलाडेवा ने जेएमडी दिल्ली को 12-25, 25-22, 25-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोंड (ब्लाक प्रमुख बभनी) और जनकधारी सिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य किरबिल ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। दादा चौराहा बकरिहवा ने लीलाडेवा को 25-16, 25-23, 25-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका में रवींद्र नाथ दुबे, हरीश शर्मा, प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, कैलाश यादव रहे। कमेंटेटर भागवत व रामचरन और स्कोरर की भूमिका विनोद कुमार अयाम, विनोद कुमार, अजय कुमार ने निभाई। इस मौके पर संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक डॉ. रामप्रसाद गोंड, रामअवध, प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, प्यारे मोहन, मनीराम गुप्ता, श्याम लाल, रामनरेश प्रजापति, इजाजत शेख, रामसजीवन, राम नरायण सिंह आदि मौजूद रहे।