फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cybercrime: NHM personnel may get neck neck

साइबर क्राइम: एनएचएम से जुड़े कर्मियों की फंस सकती है गर्दन

Tue, 23 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cybercrime: NHM personnel may get neck neck
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चार खातों से 92.10 लाख रुपये के साइबर क्राइम के मामले में तीन टीमें जांच कर रही हैं। बीते दिनों जिले में आए अपर स्वास्थ्य निदेशक मिर्जापुर ने यहां के कर्मियों से पूछताछ की थी। जांच में कहीं एनएचएम से जुड़े कर्मियों की गर्दन न फंस जाए, इसलिए उनकी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चार खातों से 92.10 लाख रुपये की हुई साइबर क्राइम की घटना की जांच में तेजी पकड़ने लगी है। पिछले सप्ताह विवेचना कर रही मिर्जापुर से आई साइबर क्राइम की टीम ने सीएमओ और एनआरएचएम कार्यालय में कर्मियों से पूछताछ की। टीम सबूत एकत्र करने के लिए पत्रावलियों को खंगालते रहे। स्वास्थ्य मिशन के अलग-अलग चार खातों से 71 बार में 20 खातों में रुपये ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई है। अभी तक की जांच में एनआरएचएम से जुुड़े कुछ कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

हालांकि विभागीय अधिकारी अभी इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। वहीं अपर स्वास्थ्य निदेशक मिर्जापुर ने सीएमओ को जांच में लापरवाह पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दे चुके हैं। हालांकि अभी विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चार खातों से 92.10 लाख रुपये के साइबर क्राइम के मामले में जांच चल रही है। जांच में अगर विभागीय कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल किसी कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई या एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed