{"_id":"66254cdf3e339f0c4d012503","slug":"customers-angry-over-adulteration-of-petrol-with-water-create-ruckus-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-112134-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पेट्रोल में पानी की मिलावट होने पर भड़के ग्राहक, जमकर मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पेट्रोल में पानी की मिलावट होने पर भड़के ग्राहक, जमकर मचाया हंगामा
विज्ञापन
नगर पंचायत दुद्धी के रामनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि पेट्रोल में पानी मिला हुआ है, जिससे उनके वाहन बंद हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पूर्ति निरीक्षक को एसडीएम ने जांच का निर्देश दिया है। बता दें कि एक माह के अंदर यह दूसरी बार है, जब पंप के पेट्रोल में पानी के मिलावट की शिकायत सामने आई है। इससे पहले केकराही के एक पंप पर पेट्रोल में पानी मिला पाया गया था।
सुबह करीब 8 बजे दुद्धी कस्बे के रामनगर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों के तेल भराने के बाद उनकी गाड़ियां स्टार्ट नहीं हो रही थीं। शक होने पर पारदर्शी बोतल व गैलन में अलग से तेल लिया। तेल में पानी देखते ही उपभोक्ता भड़क गए और हंगामा करने लगे। कई बाइक सवार ने पेट्रोल की जगह पानी भरने की शिकायत करते हुए आक्रोश जताया। ग्राहक अखिलेश कुमार निवासी झारोखुर्द 300 रुपये का पेट्रोल, हीरालाल यादव गुलालझारिया 50 रुपये, सुल्तान अहमद रामनगर 260 रुपये, पीयूष अनजाना दुद्धी ने 200, अनूप कुमार झारोकला ने 210, अख्तर आलम बैरखड़ ने 110, शिवकुमार दुद्धी ने 500 रुपये का पेट्रोल भरवाया था।
कुछ लोग पेट्रोल भरवाकर चले गए, लेकिन रास्ते में वाहन बंद होने पर जब मिस्त्री को दिखाया तो पता चला कि टंकी में पानी है। ऐसे में पेट्रोल पंप पर लोग अपने खराब वाहनों को लेकर आते रहे। पेट्रोल पंप पर भीड़ लग गई। लोगों ने पेट्रोल के साथ पानी डालने की शिकायत की। कई उपभोक्ता बोतल में निकाले तेल को लेकर पहुंच गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए पेट्रोल पंप पर पुलिस बुलानी पड़ गई। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने पहुंच कर मामले को शांत कराया। कोतवाल दुद्धी ने इसकी जानकारी एसडीएम दुद्धी सुरेश राय को दी। एसडीएम के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई में जुट गए।