फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cucumber cultivation is giving benefits to the pocket along with health

सेहत के साथ जेब को भी लाभ दे रहा खीरे की खेती

Mon, 31 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cucumber cultivation is giving benefits to the pocket along with health
सोनभद्र। गर्मी के दिनों में सलाद के रूप में खीरे की खूब मांग होती है। खीरा सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही ये किसानों की जेब के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। इसकी खेती के फायदे देख जिले के किसान भी खीरे की खेती में जुट गए हैं। फिलहाल वह नर्सरी तैयार कर रहे हैं जिससे समय से खीरा उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकें।
विज्ञापन

लगभग चौदह वर्षों से जिले के मानपुुर गांव निवासी किसान बाबूलाल पारंपरिक खेती से मुंह मोड़कर आधुनिक खेती कर रहे हैं। उनके अनुसार अगर एक बीघे खीरा की खेती की जाए तो इससे अन्य फसलों की अपेक्षा अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। वे बताते हैं कि इस समय खीरा की बोआई का समय चल रहा है। खीरे की खेती कर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। बाबूलाल बताते हैं कि अच्छी पैदावार और बाजार भाव मिलने पर एक बीघे में 70 हजार से एक लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुनाफा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन

पहले थैले में उगाएं, फिर खेत में ट्रांसप्लांट करें
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि इस समय किसान खीरे के बीज को थैले में उगा सकते हैं। जैसे ही इसमें चार-पांच पत्तियां आ जाए तो इसे तैयार किए गए खेत में ट्रांसप्लांट कर दें। किसान अपनी आय को इसकी खेती से बढ़ा सकते हैं। वैसे तो इन दिनों इसकी बोआई का समय चल रहा है लेकिन किसान इसकी खेती वर्ष में दो से तीन बार कर सकते हैं। खीरे की फसल को कीड़ों से बचाने के लिए इसकी अच्छी देखभाल भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed