{"_id":"64c3fb5fd55e5cd0f0087664","slug":"crusher-owner-sent-to-jail-in-firing-case-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-1564-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फायरिंग मामले में क्रशर मालिक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फायरिंग मामले में क्रशर मालिक को भेजा जेल
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली के सुकृत में 24 जुलाई की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को क्रशर मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि, पुलिस घटना का वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सुकृत निवासी काजू ऊर्फ महेंद्र पुत्र बचाऊ और उसका मित्र कल्लू दो अलग-अलग क्रशर प्लांट पर काम करते हैं। 24 जुलाई को दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इस बीच किसी काम से काजू और कल्लू एक साथ क्रशर मालिक विशाल सिंह के किराए के कमरे पर चले गए। यहां काजू की मुलाकात दो अलग-अलग क्रशर मालिक विशाल सिंह और वंशराज यादव से हुई। इसी दौरान कामकाज को लेकर क्रशर मालिकों से उसका विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के कारण काजू वहां से निकलकर सुकृत तिराहे पर चला गया। जहां कुछ ही देर में मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी (गोमतीनगर लखनऊ) विशाल सिंह और सुकृत निवासी वंशराज लाल रंग की कार से पहुंचे। जहां विशाल नीचे उतर कर काजू से मारपीट करने लगा। इसी दौरान विशाल ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से काजू पर फायरिंग कर दी। संजोग अच्छा रहा कि गोली नहीं लगी। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को महेंद्र ऊर्फ काजू की तहरीर पर हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में क्रशर मालिक विशाल और वंशराज यादव पर मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच सुकृत पुलिस ने कस्बे में ही किराए के मकान में रहने वाले क्रशर मालिक विशाल सिंह को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाल ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।