फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crowds gathered to pick election symbol

चुनाव चिह्न लेने के लिए उमड़ी भीड़

Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to pick election symbol
घोरावल ब्लॉक में चुनाव चिन्ह लेने वालो की लगी कतार। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने सख्त निर्देश दिया है। बावजूद इसके बुधवार को चुनाव चिह्न लेने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर और सभी ब्लाक मुख्यालय में प्रत्याशियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यहां प्रत्याशियों ने कोरोना गाइडलाइन का कोई ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य और दस ब्लाक मे ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी थे नामांकन पत्र वापस लेने के लिये पहुंचे। दोपहर बाद उम्मीदवार प्रतीक चिह्न लेने के लिए मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय परिसर में चुनाव चिह्न के लिए प्रत्यशियों की भारी भीड़ जुटी थी। शासन-प्रशासन चुनाव में व्यस्त है। व्यवस्था दिखावा बन कर रह गई है। यही हाल ब्लाक मुख्यालयों पर देखने को मिला। यहा सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मी लोगों को दो गज की दूरी का पालन कराने को लेकर परेशान रहे। लेकिन शत प्रतिशत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दी गई है। उम्मीदवारों को आयोग के निर्देश का पालन करते हुए प्रचार-प्रसार करना होगा।
योगेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed