फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crossing remained closed for two hours, people remained worried

Sonebhadra News: दो घंटे तक बंद रही क्रॉसिंग, परेशान रहे लोग

Fri, 08 Nov 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Crossing remained closed for two hours, people remained worried
सोनभद्र। रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को दोपहर में दो घंटे तक पन्नूगंज रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। इस दौरान ही लोग पैदल ही क्रॉसिंग पार करते रहे। दो पहिया वाहन सवार सोनभद्र स्टेशन के प्लेटफार्म से होकर आ-जा रहे थे, जबकि बड़े वाहनों को चुर्क होते हुए आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज-खलियारी स्टेट हाईवे पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य दस दिन पहले शुरू हुआ था। दो दिन काम होने के बाद धनतेरस, दीपावली के चलते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर काम बंद कर दिया गया। शुक्रवार को फिर से क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य होना था। रेलवे की ओर से इसकी सूचना पहले ही प्रसारित कर दी गई थी। सुबह छठ पूजा के बाद आवागमन बढ़ने की दशा में क्रॉसिंग बंद रहने से परेशानी को देखते हुए दोपहर बाद कार्य आरंभ हुआ। करीब दो घंटे तक क्रॉसिंग से आवाजाही बंद रही। शाम चार बजे काम समाप्त होने के बाद काॅसिंग से आवागमन शुरू करा दिया गया। रेल पथ के अभियंता पुष्पेंद्र राम ने बताया कि दोपहर में 2 से 4 बजे तक क्रॉसिंग बंद रखी गई थी। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर तीव्र गति से कार्य पूरा करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed