{"_id":"5d9d82008ebc3e93d33e72f5","slug":"crocodile-in-house-robertsganj-ghorawal-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ देख गांव में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ देख गांव में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा
Wed, 09 Oct 2019 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 09 Oct 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पकड़ा मगरमच्छ।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। इससे पहले भी मंगलवार सुबह को घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक घर से मगरमच्छ निकला था।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ओरगाई गांव की कुशवाहा बस्ती में बुधवार सुबह में संजय मौर्या के घर में विशाल मगरमच्छ निकला। जिसे देखकर घर में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। वन विभाग टीम के बच्चा यादव और सौरव का कहना है कि पकड़े गए मगरमच्छ को बेलन नदी में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के निकाले जाने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं मंगलवार को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में सुबह घर में घुसे साढ़े पांच फीट लंबे मगरमच्छ के दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया गया।