फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Criminals will be chased, action will also be taken against mischievous elements: IG Piyush Srivastava

खदेड़े जाएंगे अपराधी, शरारती तत्वों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई : आईजी पीयूष श्रीवास्तव

Tue, 23 Feb 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Criminals will be chased, action will also be taken against mischievous elements: IG Piyush Srivastava
चुर्क पुलिस लाइन में पत्रकारो से वार्ता करते पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराधियों को जिले से खदेड़ा जाए। चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। यह निर्देश मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क में अपराध की समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर पीयूष श्रीवास्तव ने मातहतों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पूर्व के चुनावों में हुए विवादों में शामिल और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद करें। निर्वाचन आयोग के मंशानुसार चुनाव कराने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजें। आईजी ने लंबित विवेचना निस्तारण अभियान में ज्यादा से ज्यादा विवेचनाओं को निस्तारित करने, टॉप-10 अपराधियों, वन माफिया, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा इनामिया व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों, जेल से छूटे अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। समीक्षा के पूर्व उन्होंने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। पुलिस पेंशनर्स के साथ वार्ता की। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजीव कुमार सिंह सीओ राजकुमार तिवारी, अभिनव यादव, रामआशीष यादव, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान आईजी ने कहा कि अपराध कर संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की चल और अचल संपत्ति कुर्क कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों से अनजान नंबरों से आने वाले फोन पर अपनी पर्सनल जानकारी साझा न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed