फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Criminal arrested who shot journalists in sonebhadra police told why this crime happen

Sonbhadra News: चाय पीते वक्त पत्रकारों को गोली मारने वाला बदमाश गिरफ्तार, बताया- क्यों मारी थी गोली

Fri, 29 Jul 2022 04:34 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Jul 2022 04:34 PM IST
सार

सोनभद्र के खलियारी बाजार में बीते 14 जुलाई को चाय की दुकान पर बैठे दो पत्रकारों को गोली मारी गई थी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दूसरा पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। 

विज्ञापन
Criminal arrested who shot journalists in sonebhadra police told why this crime happen
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार सीमा से सटे सोनभद्र जिले के खलियारी बाजार में दो पत्रकारों को गोली मारने के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके एक अन्य साथी ने कुछ दिनों पहले ही भभुआ (कैमूर) कोर्ट में समर्पण किया था।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि घटना से पहले हुई कहासुनी के कारण नशे में धुत बदमाशों ने पत्रकारों पर हमला किया था। रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में 14 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे एक चाय-नाश्ते की दुकान पर बैठे पत्रकार श्याम सुंदर पांडेय व विजय शंकर पांडेय चाय पी रहे थे।
विज्ञापन


खतरे से बाहर दोनों पत्रकार
इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से गंभीर दोनों पत्रकारों को वाराणसी रेफर किया गया था। वहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस मामले में पुलिस अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी विजय शंकर मिश्र और सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि छानबीन में भभुआ जिले के चांद थाना अंतर्गत पाही गांव निवासी बृजेश जायसवाल और चैनपुर थाना अंतर्गत डूमरकोन निवासी कृष्णा यादव का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर बृजेश को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में उसने बताया कि 14 जुलाई को दोनों राबर्ट्सगंज की ओर से गए थे। खलियारी बाजार से कुछ दूर पहले उनका दो लोगों से विवाद हो गया। इसी द्वेष में हुलिए के आधार पर दोनों ने दुकान पर बैठे पत्रकारों पर गोली चलाई थी। उन्हें लगा था कि विवाद करने वाले वही दोनों लोग हैं।

एएसपी ने बताया कि कृष्णा यादव ने पिछले दिनों भभुआ कोर्ट में सरेंडर किया है। उसे रिमांड पर लेने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में रायपुर थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल सत्यजीत यादव, जितेंद्र सिंह, अमरनाथ यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed