{"_id":"6011b7c721dd1358d64852e3","slug":"uncontrolled-trailer-rammed-into-highway-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रेलर हाईवे किनारे घर में घुसा, किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रेलर हाईवे किनारे घर में घुसा, किशोरी की मौत
Thu, 28 Jan 2021 06:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
धंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पटवध गांव के पास बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे घर में घुस गया। इससे घर के आगे वाला हिस्सा गिर गया। मलबे में दबने से एक किशोरी की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। किशोरी रिश्तेदारी में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। सुबह घटना से नाराज ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जमा लगा दिया।
विज्ञापन
चोपन से गिट्टी लादकर एक हाइवा वाराणसी की ओर जा रहा था। पटवध गांव के पास हाइवा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनारसी सोनी के घर में घुस गया। हाइवा की रफ्तार ज्यादा थी। ऐसे में घर के आगे वाला हिस्सा गिर पड़ा।
विज्ञापन
घटना के समय परिवार के लोग तो किसी तरह से बाहर निकल गए लेकिन बरामदे में सो रही रुक्मणी सोनी (17) पुत्री मोहन सोनी निवासी ग्राम अगोरी थाना जुगैल, सुदासी (40) पत्नी कमलेश सोनी व उसकी पुत्री खुशबू (12) घायल हो गईं।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने रुक्मणी को मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक चोपन नवीन कुमार तिवारी ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।