{"_id":"764d72465b40349b089bcfed19064fa2","slug":"uncontrolled-auto-tractor-overturned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित आटो, ट्रैक्टर पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित आटो, ट्रैक्टर पलटा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक आटो और ट्रैक्टर पलट गया तो बभनी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार गड्ढे में पलट गई। घायलों का उपचार संबंधित क्षेत्रों के अस्पतालों में कराया गया।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव से गुरुवार की सुबह रघुनाथपुर गांव की ओर एक आटो जा रही थी। इस दौरान बसौली गांव में आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राहुल (20) पुत्र बेचन निवासी छपका गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पेट में चोट आई है।
उधर ममुआ गांव के पास बुधवार की रात धान लेकर साधन सहकारी समिति पर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छोटू प्रसाद और बाबूलाल निवासी रानीतारा थाना घायल हो गए।
विज्ञापन
उरमौरा गांव में बुधवार की शाम ट्रैक्टर के धक्के से राजेंद्र (40) निवासी मड़रा सोनवट घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नधिरा मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर मारूति वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
हादसे में सोहन (58), उनकी पत्नी अमरती (55), पुत्री चंदा (28) और चंदा का दो साल का पुत्र आर्यन घायल हो गए। मामूली रूप से घायल चारों ने निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया।