फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Slip by train committed suicide

कर्ज नहीं चुका पाने पर ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 08 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 08 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Slip by train committed suicide
पूछताछ करती पु‌‌ल‌िस
उधार के रुपये नहीं चुका पाने के कारण क्रेशर संचालक ने मंगलवार को मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी। उसने अपनी डायरी में एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें कर्ज नहीं चुका पाने की पीड़ा लिखी है। उस पर उधार लिए रुपये को चुकाने का दबाव है, जिसके चलते उसके सामने जान देने के सिवाय कोई चारा नहीं है। इस मामले में कर्ज देने वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना ओबरा के भलुआ टोला की है।
विज्ञापन


ओबरा इलाके के भलुआ टोला निवासी अरविंद शर्मा (44)  ने मंगलवार को सुबह सवा छह बजे अपने घर के सामने स्थित रेलवे लाइन पर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण यादव को मौका मुआयना के दौरान अरविंद की डायरी मिली, जिसमें उसने सुसाइड नोट लिखा है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने डायरी बरामद कर ली और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर वस्तु स्थिति का पता लगाया। अरविंद के भाई सुरेंद्र ने बताया कि उसके भाई ने लखनऊ निवासी मनोज सिंह से धन उधार लेकर डाला खनन क्षेत्र में राजहंस नामक क्रेशर किराए पर लेकर चलाना शुरू किया था। पिछले साल सितंबर माह के बाद से उन्होंने लगभग चार लाख रुपया मनोज को वापस किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शेष रकम की वापसी के लिए लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे अरविंद गुमसुम रहने लगे थे। अपनी डायरी में भी उन्होंने इस बात का जिक्र किया है। ओबरा एसओ बिरेंद्र यादव ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा की तहरीर पर मनोज सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed