{"_id":"5fa6d8e98ebc3edc0f59e209","slug":"seven-year-old-innocent-disappeared-from-front-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में घर के सामने खेल रही सात साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, फिर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र में घर के सामने खेल रही सात साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, फिर हत्या
Sun, 08 Nov 2020 12:13 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के सामने खेल रही सात साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया और फिर दर्दनाक ढंग से हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को देर रात आरोपी की निशानदेही पर मासूम का शव बरामद कर लिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की बात भी कही है। तनाव को देखते गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक बच्ची के पिता ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी घर के पास खेलते हुए गायब हो गई। अपहरण की आशंका जताते हुए एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया। साथ ही मासूम की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई गईं। इस बीच आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बाद में उसकी निशानदेही पर देर रात शव बरामद किया गया।
विज्ञापन