{"_id":"5f7f06a3f68efa596b6fb901","slug":"gram-panchayat-member-beaten-to-death-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में ग्राम पंचायत सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, स्टेडियम के निर्माण कार्य के दौरान हुुई वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र में ग्राम पंचायत सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, स्टेडियम के निर्माण कार्य के दौरान हुुई वारदात
Thu, 08 Oct 2020 06:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोठानी में गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्राम पंचायत सदस्य लक्ष्मण (70) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत गोठानी में मनरेगा के तहत स्टेडियम निर्माण का कार्य हो रहा है। इस बीच कार्यस्थल पर गुरुवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिट्टी भरने का काम करा रहे ग्राम पंचायत सदस्य लक्ष्मण (70) पर शिववचन निवासी गोठानी ने अचानक लाठी डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन वृद्ध को चोपन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जुगैल थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोठानी में मनरेगा के तहत स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान शिववचन नाम के व्यक्ति ने वृद्ध के ऊपर हमला बोल दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी हमला करने के बाद फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण के भाई प्रेमचंद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।