फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl killed in a road accident in Goravl

घोरावल में सड़क हादसे में महिला की मौत

Wed, 01 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Wed, 01 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Girl killed in a road accident in Goravl
बाइक सवार की मौत - फोटो : Demo pic
 कोतवाली क्षेत्र के खरुआव गांव के समीप बुधवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार समीमुन्निशा (60) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी घोरावल ले जाया गया, यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठक कर महिड़ान की ओर जा रही थी। बाइक मेें दुपट्टा फंसने से हादसा हुआ। घरवालों    ने शव का पीएम कराने इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे चोपन थाना गुर्मा गांव निवासी समीमुन्निशा पत्नी मो. अलीम अपने बेटे अख्तर के साथ बाइक से मड़िहान थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के मिट्टी में शरीक होने के लिए जा रही थी। अभी बाइक सवार मां-बेटे खरूआव गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर पहुंचे थे कि महिला का दुपट्टा बाइक में फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी। खून से लथपथ हालत में बेटा अख्तर आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। महिला के घरवाले शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर उसे लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed