{"_id":"5ac7abbd4f1c1bee618b5d7d","slug":"death-of-child-due-to-drowning-in-renuka-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका नदी मेें डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेणुका नदी मेें डूबने से बालक की मौत
sonbhadra
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
जुगैल थाना क्षेत्र के खेवंधा गांव में बालू साइट के पास रेणुका नदी में शुक्रवार को नहाते समय सत्येंद्र उर्फ गोलू (13) की डूबने से मौत हो गई। गोलू अपने बुआ के घर खेवंधा आया हुआ था। गोताखोरों ने नदी से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने चक्काजाम कर ठेकेदारों केे खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। ओबरा सीओ ने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
चोपन थाना के चोपन गांव के विजय का पुत्र गोलू तीन दिन पहले खेवंधा में अपनी बुआ सीता के यहां आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गोलू कुछ बच्चों के साथ रेणुका नदी में स्नान करने के लिए गया। प्लास्टिक की बोरियों में भर कर रखे बालू से गोलू ने नदी में छलांग लगाया और अंदर समा गया। काफी देर तक वह ऊपर नहीं आया तो साथ में स्नान करने गए बच्चे शोर मचाने लगे। गोलू की बुआ समेत काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने किशोर को बाहर निकाला। ग्रामीण उसे सीएचसी चोपन ले गए, यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही घटनास्थल के समीप ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने आरोप लगाते हुए कहा कि बालू के ठेकेदार नदी को मौत का कूप बना दे रहे ंहै। जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है। मौके पर पहुंचे ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई व मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।