{"_id":"5aca5ca14f1c1b5e6b8b46e7","slug":"contractual-lineman-death-due-to-getting-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत
sonbhadra
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्र्सगंज नगर में रविवार को करेंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन सुरेश (40) की मौत हो गई। सीढ़ी के सहारे खंभे पर चढ़कर लाइनमैन बिजली का तार जोड़ रहा था। उसी वक्त करेंट की चपेट में आ गया।
बिहार का निवासी सुरेश राबर्ट़्सगंज के हाइडिल कालोनी के पास किराए के मकान में रहता था। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे सुरेश ने राबर्ट्र्सगंज के मेन मार्केट का शटडाउन लेकर धर्मशाला चौक के समीप विद्युत का काम किया। इसके बाद वह ब्रह्मनगर फीडर के एक बिजली पोल पर चढ़कर तार जोडने लगा। उसी वक्त तार में आए करेंट की चपेट में आकर वह खंभे के नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसका सिर फट गया। आसपास के लोग घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए वाहन का इंतेजाम कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल भारत भूषण ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा।