{"_id":"940a962d1f661ca0d58b7bf6f5bf7070","slug":"amiladham-killed-two-of-the-pick-reversal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिलाधाम में पिकअप पलटने से दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमिलाधाम में पिकअप पलटने से दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोन थाना के अमिला धाम में रविवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप पलटने से दो युवकाें की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए।
सभी बिहार के रोहतास जिला के नौहट्टा गांव के निवासी हैं, वे अमिलाधाम दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
चैत्र नवरात्र के मद्देनजर अमिलाधाम में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को रोहतास जिला के नौहट्टा गांव निवासी एक दर्जन लोग पिकअप से अमिलाधाम दर्शन के लिए जा रहे थे।
उनका वाहन धाम से महज तीन किमी दूर ही था कि अचानक सामने एक वाहन आ गया। उसे बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में विजय पासवान (25) और अखिलेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनोद शाह (36) , पिंटू कुमार (30), राहुल कुमार (20), महेंद्र प्रजापति (34), विजय पासवान (35),
चंदन कुमार (18), धनंजय कुमार (27), भोला चंद्रवंशी (27), सत्येंद्र कुमार (17), विजय (16), अजय मेहता (37), बिट्टू (28), संजय कश्यप (32), कोदू (35), संजय (19)
विज्ञापन
सभी निवासी नौहट्टा और करीमन सिंह (37) निवासी ग्राम लौदी थाना नौहट्टा बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी उधर से गुजर रहे लोगों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को दी।
इस पर कोन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। यहां से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बता दें कि दो दिन पूर्व ही अमिलाधाम से दर्शन कर लौटते समय एक ट्रैक्टर पलट गया था, उस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि करीब 12 लोग घायल हुए थे।